Prajasatta Side Scroll Menu

भारत बंद : आज जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं किसान,यातायात प्रभावित

किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी, कई मेट्रो स्टेशनों की सेवा प्रभावित

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार यानी 26 मार्च को ने भारत बंद का आह्वान किया है| कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है| दिल्ली के आसपास के इलाकों में प्रदर्शन तेज है| किसानों ने NH-9 को बंद कर दिया है| इसे देखकर पुलिस ने भी बैरिकेडिंग की है| वहीं, दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को एहतियातन बंद कर दिया गया है|

पंजाब के अमृतसर में किसानों के समूह ने रेल की पटरियां जाम कर दी हैं| दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली अमृतसर (अप-डाउन दोनों), कालका से दिल्ली आने वाली यानी टोटल 4 शताब्दी ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं. नई दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, फिरोजपुर जैसे स्टेशनों पर 31 ट्रेनें खड़ी कर दी गई हैं|

इसे भी पढ़ें:  आम आदमी को महंगाई का झटका,नई ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now