Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में फिर बढ़ रहा है कोरोना का कहर कल की तुलना में 30% से अधिक आए केस

Published on: 24 February 2021
covid 19

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारत में गिरावट के बाद 2021 में फरवरी से फिर कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को पिछले 24 घंटों में भारत में 13,742 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जोकि मंगलवार को आए कोरोना मामलों से 30 प्रतिशत अधिक हैं।

इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 14,037 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं, जबकि 104 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अभी तक कुल कोरोना के मामले 1,10,30,176, ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या 1,07,26,702, कुल मृत्यु 1,56,567 और सक्रिय मामलों की तादाद 1,46,907 बनी हुई है।

हालांकि देश में 16 जनवरी से इस महामारी के खिलाफ कोरोना वैक्‍सीन के टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद भारत में अभी तक कुल 1,21,65,598 लोगों को वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी है।

देश के छह राज्यों के साथ महाराष्ट्र और केरल ने कोरोना वायरस केसलोड में 84 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है। मामलों में वृद्धि के साथ कई राज्य घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिर से प्रतिबंध लगा रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र सरकार कुछ दिनों में फिर से राज्यव्यापी लॉकडाउन पर विचार करने जा रही है।

इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 1 मार्च से सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित कर दिया है। मध्य प्रदेश ने विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है।

PGIMER चंडीगढ़ के निदेशक ने कहा है कि भारत के ब्रिटेन स्‍ट्रेन में पाया गया नया COVID19 अत्यधिक संक्रमणीय हैं। हमें मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव सावधानी बरतनी चाहिए। वर्तमान में, हमारे पास अस्पताल में 55 COVID19 मामले हैं। जोकि पिछले 2 हफ्तों में मामले बढ़ गए हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now