Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीय नौसेना ने एलसीयू जहाज को शामिल किया

Updated By Tek Raj
Published on: 19 मार्च 2021
एलसीयू जहाज

प्रजासत्ता|
भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को एक ‘‘लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप’’ को शामिल किया जिसका उपयोग युद्धक टैंकों और अन्य भारी हथियारों के परिवहन जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जायेगा।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) के आठवें तथा अंतिम और श्रेणी चार के जहाज को पोर्ट ब्लेयर में आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना में शामिल किया गया।

जहाज को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा में मदद मिलेगी और यह प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now