Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारी बारिश के बीच किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, वायरल हो रही राकेश टिकैत की तस्वीरें

Published on: 11 September 2021
भारी बारिश के बीच किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, वायरल हो रही राकेश टिकैत की तस्वीरें

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश ने जहाँ आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है| वहीँ भारी बारिश के बीच भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| इस बीच दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं| यहां बारिश में भींगते हुए घुटनो तक के पानी के बीच किसान धरने पर डटे हुए हैं|

गाजीपुर बॉर्डर से आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं| इस तस्वीर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठकर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आ रहे हैं| सड़क पर लबालब भरे पानी में बैठकर राकेश टिकैत अपने किसान साथियों के साथ बात करने नजर आ रहे हैं|

राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर भारी बारिश के कारण मोर्चे पर जलभराव का पानी मे बैठकर विरोध जताया| मोर्चे से लगातार दिल्ली की तरफ जा रहे नाले की सफाई की मांग की जा रही है लेकिन नाले को अभी तक नहीं खुलवाया गया है| किसानों ने तीनों मौसम देख लिए हैं| अब किसान इससे डरने वाले नहीं हैं| भारी बारिश व जलभराव के कारण आज किसानों के टेंट उखड़ने व लंगर में पानी भरने के कारण राशन व टेंट का काफी नुकसान हुआ है|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now