Prajasatta Side Scroll Menu

ब्रेकिंग न्यूज: गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने दिया इस्तीफा, जानिए अब कौन है प्रबल दावेदार

ब्रेकिंग न्यूज: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दिया इस्तीफा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। रुपाणी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नितिन पटेल भी थे।

पीएम मोदी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन और सरदारधाम फेज- II कन्या छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) का ‘भूमि पूजन’ का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने के कुछ ही देर बाद रुपाणी राजभवन पहुंचे। रुपाणी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

जानकारों का कहना है कि गुजरात में अगले साल दिसंबर में चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी आने वाला चुनावों में किसी चेहरे के साथ लड़ना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में होगी वोटिंग, जानिए 10 खास बातें

रुपाणी ने इस्तीफे के बाद कहा कि समय-समय पर पार्टी में यह प्रक्रिया होती रहती है। हम दौड़ते हैं और फिर झंड़ा किसी दूसरे को देते हैं। उन्‍होंने कहा, “मैं पीएम मोदी और पार्टी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी थी। अब जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसको निभाऊंगा।”

इसे भी पढ़ें:  India GDP Growth: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.8% रहने का अनुमान

रुपाणी के इस्तीफे के बाद केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का नाम चर्चा में है। इसके अलावा दो और नाम सामने आए हैं। इसमें गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन झड़ापिया और गुजरात के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का नाम शामिल है। सूत्रों का कहना है कि अगला मुख्यमंत्री या तो पाटीदार होगा या फिर ओबीसी।

हालांकि नितिन पटेल इस लिस्ट में बड़े दावेदार हैं। पिछली बार सीएम पद को लेकर उनके नाम की चर्चा थी, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई। जानकारों का कहना है कि गुजरात में अगले साल दिसंबर में चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी आने वाला चुनावों में किसी चेहरे के साथ लड़ना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  CBI आज मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ

इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रात 9 बजे तक गांधीनगर पहुंच सकते हैं। सीएम रुपाणी के इस्तीफे के बाद फिलहाल गांधीनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग चल रही है। इसमें सीआर पाटिल और भूपेंद्र यादव शामिल हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now