Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CBSE Result 2021 Update: आज दोपहर 2 बजे जारी होंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे

Published on: 30 July 2021
samastha public exam result HIMACHAL PRADESH RAJYA CHAYAN AAYOG, BA Final Year Result HP SOS Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के वि़द्यार्थियों का परीक्षा परिणाम स्‍थगित Jail Warder Result HP: जेल वार्डर परीक्षा का परिणाम तैयार..! Hamirpur News HP 12th Result Revised controversy regarding the marks of English subject

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
सीबीएसई द्वारा रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद आज छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होगा। सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट Cbseresults.Nic.In पर जारी किया जाएगा।


सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मजाकिया अंदाज में घोषणा करते हुए बताया कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के एक सीन वाला मीम भी शेयर किया। इस तस्वीर में अमरीश पुरी और फरीदा जलाल हाथ जोड़े मुस्कुराते और प्रार्थना करते दिख रहे हैं और इस पर लिखा है, ‘आखिर वो दिन आ ही गया।’ बता दें कि बोर्ड सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन से एक दिन पहले रिजल्ट जारी कर रहा है।

10वीं का रिजल्ट यूनिट टेस्ट, अर्ध वार्षिक परीक्षा, प्रीबोर्ड परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा। मूल्यांकन नीति के तहत स्कूल छात्रों को यूनिट टेस्ट के आधार पर अधिकतम 10 अंक, अर्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर अधिकतम 30 अंक और प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर अधिकतम 40 अंक प्रदान कर सकेंगे। बाकी 20 अंक स्कूलों की ओर से किए गए आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होंगे।

12वीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन 10वीं, 11वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। 30 फीसदी अंक दसवीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर, अगले 30 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 40 फीसदी अंक 12वीं कक्षा के यूनिट, मध्य टर्म और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर दिए जाएंगे।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now