Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चॉपर क्रैश: CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका सहित 13 का निधन

Updated By Tek Raj
Published on: 8 दिसम्बर 2021
चॉपर क्रैश: CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका सहित 13 का निधन

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया। भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर जनरल बिपिन रावत व उनके पत्नी की मौत की पुष्टि की है। बिपिन रावत ने आज दिल्ली से सुलूर के लिए उड़ान भरी थी।

जनरल रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे, यह पद 2019 में बनाया गया था। बिपिन रावत की मौत से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने रावत की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now