Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद कैसा लगा,इंटरव्यू में ईशान किशन ने किया खुलासा

हाफ सेंचुरी हो गई और पता ही नहीं चला, फिर विराट भाई चिल्लाए और कहा

प्रजासत्ता|
भारतीय टीम के 22 साल के ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक ठोंक क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोरी है। हालांकि पहले मैच में अच्छे से अच्छा खिलाड़ी भी नर्वस हो जाता है। ईशान भी हुए, लेकिन उनके मन में क्या चल रहा था। हाफ सेंचुरी लगाने के बाद कैसा लग रहा था, इस सबके बारे में ईशान किशन ने खुद खुलासा किया है।

युजवेंद्र चहल ने ईशान किशन का इंटरव्यू लिया है, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू मैच के बारे में कई बातें कही हैं। युजवेंद्र ने पूछा-जब फिफ्टी हो गई तो हम देख रहे थे कि दो तीन सेकंड तक तुमने बैट नहीं उठाया? क्या तुम्हें पता नहीं चला कि फिफ्टी हो गई है? या फिर नर्वस हो गए थे?

इस पर ईशान ने कहा, नहीं मैं नर्वस नहीं हुआ था, मैं सच कहूं तो मुझे पता ही नहीं चला कि फिफ्टी हो गई है और मैं श्योर भी नहीं था। इसके बाद मुझे विराट भाई ने बोला-टॉप ईनिंग्स, तो मुझे समझ आया। वैसे मैं फिफ्टी के बाद बैट ऊंचा नहीं करता। मैं एकाध बार ही बैट दिखाता हूं। लेकिन हुआ क्या कि वहां पीछे से विराट भाई की आवाज आई, वो चिल्लाते हुए बोले- ओए चारों तरफ घूमते हुए बैट दिखा, सबको बैट दिखा, पहला मैच है तेरा बहुत अच्छे। उसके बाद मैंने फिर सभी को बैट दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की नई तस्वीरों पर कांग्रेस की सफाई
ishan 50
हाफ सेंचुरी हो गई और पता ही नहीं चला, फिर विराट भाई चिल्लाए और कहा

ईशान ने कहा, किसी भी यंगस्टर के लिए ये बहुत गौरवान्वित करने वाला पल होता है, जब उसे अपने देश की जर्सी में खेलने का मौका मिले। जहां तक आप स्पीच की बात कर रहे हैं तो ये मेरे अंदर की आवाज थी। मैं बहुत खुश था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now