Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5357 नए केस, 11 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 5357 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5357 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के 6155 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 798 की कमी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  Andhra Pradesh New Capital: अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी, लोकसभा में पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2026 पारित

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

  • 9 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 5357 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
  • 8 April 2023: देश में शनिवार को कोरोना के 6155 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
  • 7 April 2023: देश में शुक्रवार को कोरोना के 6050 नए केस सामने आए है जबकि 14 लोगों की मौतें हुई है।
  • 6 April 2023: देश में गुरुवार को कोरोना के 5335 नए केस सामने आए है जबकि 6 लोगों की मौतें हुई है।
  • 5 April 2023: देश में बुधवार को कोरोना के 4435 नए केस सामने आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
  • 4 April 2023: देश में मंगलवार को कोरोना के 3038 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी।
  • 3 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 3824 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1 April 2023: शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी।

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (9 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5357 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 11 व्यक्तियों की मौत की खबर है। गुजरात में तीन मौतें हुईं, दो हिमाचल प्रदेश में और एक-एक बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हुईं। इसके अलावा केरल में एक मौत के पिछले आंकड़ों को अपडेट किया गया। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 3726 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 32,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 32,814 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1860 की तेजी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  महंगाई की मार: सब्जियों के दाम आसमान पर, अगले 15 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,56,616 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 56 हजार 616 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 92 हजार 837 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 965 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 32 हजार 814
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 56 हजार 616
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 92 हजार 837
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 965
इसे भी पढ़ें:  78 एथलीटों/पूर्व एथलीटों/प्रशिक्षकों को 2,54,03,910 रुपये की वित्तीय सहायता की गई जारी : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 5.63 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 3.47 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now