Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में 715 दिनों में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से कम मामले

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है।

भारत में 715 दिनों में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से भी कम नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,29,044 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,000 से भी नीचे पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 714 दिनों में सबसे कम है। वहीं, 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,358 पर पहुंच गयी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है। भारत में 18 अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार कोविड-19 के मामले 1,000 से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 18 अप्रैल 2020 को 991 मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 416 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गयी है और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गयी।

अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 79.10 करोड़ नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 3,14,823 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी है। देश में जिन 13 और लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई है, उनमें से आठ लोगों की मौत केरल में हुई। अभी तक देश में कोरोना वायरस से कुल 5,21,358 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,789, केरल में 68,074, कर्नाटक में 40,054, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,153, उत्तर प्रदेश में 23,496 और पश्चिम बंगाल में 21,199 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
इनपुट -भाषा-

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now