Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में डीजल के दामों में 16 पैसे की कटौती, पेट्रोल फिर हुआ 28 पैसे महंगा

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पेट्रोल-डीजल के बाजार में आज बहुत दिनों बाद एक अच्छी खबर है| सोमवार यानी 12 जुलाई, 2021 को डीजल के दामों में कटौती की गई है| लगभग तीन महीनों बाद डीजल सस्ता हुआ है| ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आजकल डीजल पर मेहरबान लग रही हैं| पिछले हफ्ते भी दो दिन ऐसा हुआ था कि पेट्रोल महंगा हुआ था, लेकिन डीजल के दाम स्थिर रहे थे| वहीं, आज पेट्रोल जहां फिर एक बार महंगा हुआ है, वहीं डीजल आज सस्ता हो गया है|

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 28 पैसों की भारी बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल आज 16 पैसे सस्ता हुआ है| बता दें कि शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी| कच्चा तेल की कीमत 65 रुपये की तेजी के साथ 5,488 रुपये प्रति बैरल हो गई थी|

इसे भी पढ़ें:  Explainer: राहुल गांधी को वापस कैसे मिलेगी संसद सदस्यता, क्या लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव? ये है विकल्प

कब घटे थे पिछली बार दाम
डीजल के दामों में इस साल के शुरुआती महीनों में काफी उतार-चढ़ाव था| मार्च अप्रैल में तेल में स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन 15 अप्रैल, 2021 को तेल कंपनियों ने डीजल को 14 पैसे सस्ता किया था| इसके बाद कोई बदलाव नहीं हुआ| 4 मई, 2021 के बाद तेल के दाम फिर बढ़ने लगे|

अलग-अलग शहरों में ईंधन का रेट
दिल्ली: पेट्रोल – 101.19 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 89.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – 107.20 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 97.29 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – 101.35 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 94.81 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.92 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 94.24 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – 104.58 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 95.09 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – 102.79 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 95.14 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – 97.37 रुपये प्रति लीटर; डीजल – 90.11 रुपये प्रति लीटर

इसे भी पढ़ें:  रेलवे और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के लिए करना होगा इंतजार

जानिए हिमाचल में क्या है रेट
जिला पेट्रोल डीजल

  • शिमला 98.87 रुपये प्रति लीटर 89.25 रुपये प्रति लीटर
  • बिलासपुर 97.41 रुपये प्रति लीटर 87.91 रुपये प्रति लीटर
  • चंबा 98.32 रुपये प्रति लीटर 88.68 रुपये प्रति लीटर
  • मंडी 97.99 रुपये प्रति लीटर 88.36 रुपये प्रति लीटर
  • सिरमौर 98.35 रुपये प्रति लीटर 88.78 रुपये प्रति लीटर
  • हमीरपुर 98.77 रुपये प्रति लीटर 90.54 रुपये प्रति लीटर
  • कांगड़ा 97.55 रुपये प्रति लीटर 88.03 रुपये प्रति लीटर
  • किन्नौर 100.34 रुपये प्रति लीटर 90.41 रुपये प्रति लीटर
  • कुल्लू 98.79 रुपये प्रति लीटर 89.10 रुपये प्रति लीटर
  • लाहौल-स्पीति 83.71 रुपये प्रति लीटर 76.57 रुपये प्रति लीटर
  • सोलन 97.45 रुपये प्रति लीटर 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • ऊना 96.63 रुपये प्रति लीटर 87.21 रुपये प्रति लीटर
इसे भी पढ़ें:  Aravali Hills Controversy: अरावली पर्वत श्रृंखला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सोमवार से सुनवाई..!
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now