Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में 100.50 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि

commercial-lpg-cylinder-price

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दामों पर कोई लगाम नहीं है। LPG यानी सिलिंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। शुक्र की बात बस इतनी है कि इस बार घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मार पड़ी है तो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वालों पर।

बता दें कि 1 दिसंबर से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में 100.50 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हो गई है। इसके बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एक LPG गैस सिलिंडर 2,101 रुपये में मिलेगा। अब तक एक गैस सिलिंडर की कीमत 2,000.50 रुपये चल रही थी। इसके पहले 1 नवंबर को कीमतों में 266.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी होने पर होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे इससे ढाबे, होटल और बेकरी से लेकर तैयार खाने के दामों में करीब दो फीसदी का इजाफा हो सकता है। इसका असर आम लोगों को ही झेलना पड़ेगा। इसका असर उन सब पर पड़ेगा जो सिलेंडर उपयोग करते हैं और उस पर भी जो उपयोग नहीं करते। इसका कारण यह है कि इस सिलेंडर का उपयोग ज्यादातर बड़े शहरों के होटलों में होता है। वहां गरीब मजदूर खाना खाएंगे तो उनको खाना महंगा पड़ेगा। ऐसा नहीं के इस इजाफे का असर सिर्फ छोटे ढाबों, होटल पर ही दिखेगा, आम आदमी की जेब पर भी इसका खासा असर पड़ने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अभी भी सस्पेंस बरक़रार

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल दिसंबर से लेकर कमर्शियल सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। देखा जाए तो 19 KG का सिलेंडर अक्टूबर 2020 में जहां 1250 रुपए का था, वहीं अब सालभर बाद ये बढ़कर 2093 रुपए का हो चुका है। बीते चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अकेले सितंबर में 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई जबकि अक्टूबर में 33 रुपए और नवंबर में 163 रुपए के बाद अब दिसंबर में 103 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं दूसरी तरफ, गैस सिलेंडर डीलर एसोसिएशन का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसकी खपत में भी कमी देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  रविवार को पेट्रोल में 35 पैसे जबकि डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now