Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी, रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंचे दाम

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। आज एकबार फिर आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी से हुई है। वहीं, पेट्रोल के दाम भी आज बढ़ गए हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी बढ़तरी की है। आज पेट्रोल के दाम 22 से 30 पैसे तक बढ़े हैं जबकि डीजल के दाम में 29 से 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.89 रुपये जबकि डीजल का दाम 90.17 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.95 रुपये व डीजल की कीमत 97.84 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.47 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.27 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 99.58 रुपये लीटर है तो डीजल 94.74 रुपये लीटर है।

दरअसल, इस समय कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 80 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं। इसी सप्ताह सोमवार से पेट्रोल जो महंगा होना शुरू हुआ, वह एक दिन विराम लेने के बाद रोज आगे बढ़ा। इस तरह से चार दिनों में ही यह 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now