Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी,जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

Global Tariff Tensions: देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी,जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोना 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। जबकि चांदी भी 68,400 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है। हालांकि सोना अब भी अपने सर्वोच्च स्तर से अभी भी लगभग 9300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है।

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई। शु्क्रवार को 24 कैरेट सोना 423 रुपये चढ़कर 47592 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी 84 रुपये चढ़कर 68894 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं 23 कैरेट सोना 47401 रुपये, 22 कैरेट का भाव 43594 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 35694 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको बता दें कि इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  तेल कंपनियों ने डीजल के रेट में किया बड़ा बदलाव, जानिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम

गौरतलब है कि शादी ब्याह के शुरू सीजन हो गया है लेकिन इससे पहले सोने की कीमत में लगतार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में सोने के खरीदारों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। फिलहाल सोना 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप सोने में अभी निवेश करना चाहते हैं या आपके परिवार में शादियों के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो अभी सोना 47 हजारी बना हुआ है। लिहाजा आपके लिए सोने में खरीद का ये सही मौका हो साबित सकता है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now