Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देशभर के 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

HDDHD

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देशभर के 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। भारत सरकार नवाचार, शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियांहासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कर रही है।

पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चे 21 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 32 ज़िलों से आते हैं। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्कार, नवाचार के क्षेत्र में 9 पुरस्कार और शैक्षिक उपलब्धियों के क्षेत्र में 5 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ खेल की श्रेणी में 7 बच्चों को, बहादुरी के लिए 3 बच्चों को और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए एक बच्चे को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- LCA तेजस साबित हो रहा गेमचेंजर

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले इन बच्चों की सराहना करते हुए माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने एक संदेश में कहा, “मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार2021 विजेताओं को प्रेरित करने के साथ-साथ लाखों अन्य युवाओं को सपने देखने, महत्वाकांक्षा रखने और नई सीमाएं तय करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।आइए हम अपने राष्ट्र को सफलता और समृद्धि के रास्ते पर लेकर जाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 25 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेता बच्चों के साथ बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की सूची निम्नलिखित हैः

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेता
123

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now