Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार तक सम्पूर्ण कर्फ्यू

Updated By Tek Raj
Published on: 19 अप्रैल 2021
Delhi Lockdown

प्रजासत्ता|
राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को भी बेचैन कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। बता दें, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू पहले से लगा है|

रविवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462 नए मामले सामने आए, इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी पहुंची गई है| संक्रमण की दर 29.74 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग प्रत्येक तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है|

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 25,500 के लगभग बनी हुई है तथा स्वास्थ्य प्रणाली पर भार बहुत बढ़ गया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन की गंभीर कमी है ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन की बहुत आवश्यकता है|

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना आसान नहीं था| उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं और कहा कि उनका खयाल रखा जाएगा| लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी, विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी तथा इसके लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now