Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में सस्ती हुई CNG-PNG, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

CNG-PNG Price: दिल्ली में सीएनजी और रसोई गैसे की कीमतों में कमी की गई है। अडानी ग्रुप के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद और नोएडा में 5 रुपये की कटौती की गई है। वहीं IGL ने पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया है। ये कीमतें कल रविवार यानी 9 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएंगी।

केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों के मूल्य के फॉर्मूले में बदलाव किए हैं। इसके बाद दिल्ली के लोगों को ये राहत दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है।

अब कीतनी होगी कीमत

दिल्ली में जहां सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। वहीं नोएडा में यह 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 77.20 रुपये और गुरुग्राम में 82.62 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है।

प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण फार्मूले में हुआ बदलाव 

रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि दुनिया भर में चार बड़े गैस ट्रेडिंग हब-हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस की कीमत के आधार पर तय होती थी। मालूम हो कि प्राकृतिक गैस को ही शोधित कर के सीएनजी और पीएनजी में बदला जाता है। सरकार ने गुरुगुवार शाम को प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण फार्मूले में बदलाव की पहल की जिससे महंगाई से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now