Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम

Satish Kaushik Passes Away

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक का पोस्टमॉर्टम आज दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद सुबह 5:30 बजे उनका शव दीन दयाल अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके शव का पोस्टमॉर्टम सुबह 11 बजे किया जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह इस दुखद खबर की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति!

सतीश कौशिक शेयर की थी होली की तस्वीरें

हार्ट अटैक से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी। उन्होंने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।

इसे भी पढ़ें:  कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी

बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक यहां आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश चंद्र कौशिक 13 अप्रैल, 1956 को पैदा हुए थे। वे बॉलीवुड में बतौर एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर काम किया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now