Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

“दिसंबर 2021 तक सभी देशवासियों को लग जाएंगे कोरोना के टीके” :- प्रकाश जावड़ेकर

prakash-javadeka

प्रजासत्ता नेशन डेस्क|
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आज (शुक्रवार) दिए एक बयान को लेकर उनपर निशाना साधा और कहा कि राहुल ने भारत और देश की जनता का अपमान किया है| जावड़ेकर ने कहा “प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ कोविड का सामना कर रहे हैं तब ये(राहुल गांधी) ऐसे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं, ये देश और जनता का अपमान है। हम उनकी नौटंकी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है”


दरअसल राहुल गांधी ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देश में कोरोना वैक्सीनेशन की कथित तौर पर धीमी गति होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था| राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने जिस तरह से ‘नौटंकी’ की और अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, उसी वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि देश के 130 करोड़ लोगों में से तीन प्रतिशत से भी कम लोगों को दोनों खुराक मिली हैं। जावेडकर ने कहा, ”भारत का टीकाकरण 2021 से पहले पूरा हो जाएगा। राहुलजी को वैक्सीन की चिंता थी, तो उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देना चाहिए, जहां टीकाकरण में गड़बड़ी है। वे 18-44 साल के लोगों को लगने वाले वैक्‍सीन का कोटा नहीं ले रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत दिसंबर 2021 तक अपने सभी नागरिकों को कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ टीका लगाएगा। जावड़ेकर ने कहा कि दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार हो जाएंगी, यानी 108 करोड़ लोगों को इसकी खुराक मिल सकेगी।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते स्पष्ट किया था कि दिसंबर तक राष्ट्र कोविड-19 टीकों की 216 करोड़ खुराक का उत्पादन करेगा, जिसका मतलब है कि कम से कम 108 करोड़ लोगों को डोज दी जा सकेगी।”

जावड़ेकर ने “कांग्रेस टूलकिट” का हवाला देते हुए केंद्र के कोविड प्रबंधन प्रयासों के विपक्षी नेता की टिप्पणियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा, “आपके (राहुल गांधी) बयान को देखते हुए, एक बात की पुष्टि हुई है कि टूलकिट आपके द्वारा बनाई गई है। आपने जिस तरह की भाषा, तर्क और भय फैलाने की कोशिश की, वह उसी रणनीति का हिस्सा है।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now