Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में 2 पैसेंजर ने नशे में किया तांडव, सह-यात्रियों और चालक दल को दी गालियां

नई दिल्ली: बुधवार को दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में शराब पी करसह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि दोनों यात्री खाड़ी से लौट रहे थे और ड्यूटी फ्री दुकान से लाई शराब पीकर जश्न मनाने लगे। जब सह-यात्रियों ने हंगामे पर आपत्ति जताई, तो एक आरोपी शराब की बोतल लेकर गलियारे में जाने लगा।

पुलिस ने कहा कि चालक दल को बोतलें छीननी पड़ीं। आरोपियों की पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए) और विमान नियमों के 21,22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इंडिगो ने कहा, “दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाए गया और उन्होंने चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने चालक दल और सह-यात्रियों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।” एयरलाइन ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें अनियंत्रित व्यवहार के लिए सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।”

इसे भी पढ़ें:  बेटे के भाजपा में जाने पर बोले एके एंटनी- मैं आहत हुआ

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now