Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल’ पर युद्ध की मार- देश में ₹2.30 तक बढ़ गए दाम, HPCL Power और IOCL XP95 हुए महंगे

Premium Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल (XP95, Power) की कीमतों में ₹2.30 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। 20 मार्च 2026 से लागू नई दरें और नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की ताजा स्थिति जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
Published on: 20 March 2026
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल' पर युद्ध की मार: ₹2.30 तक बढ़ गए दाम, HPCL Power और IOCL XP95 हुए महंगे

Premium Petrol Price Hike In India: मध्य पूर्व (Middle East) में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। आज, 20 मार्च से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अलग-अलग शहरों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बढ़ती हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बदलाव का असर सिर्फ ‘ब्रांडेड’ या प्रीमियम ईंधन पर पड़ेगा, जैसे HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘XP95’। जो लोग अपनी गाड़ियों में बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए प्रीमियम तेल डलवाते हैं, उन्हें अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

राहत की बात यह है कि आम जनता द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में साधारण पेट्रोल अभी भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के पुराने दाम पर ही मिल रहा है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है और डीजल की कीमत ₹90.03 है. इसी तरह, चेन्‍न्ई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹100.80 है और डीजल के दाम और डीजल के दाम ₹92.39 प्रति लीट है।

प्रमुख शहरों में प्रीमियम पेट्रोल के रेट (₹/लीटर)

शहरआज का रेट (20 मार्च)कल का रेट (19 मार्च)अंतर (लगभग)
दिल्ली (Delhi)₹102.12₹99.80+₹2.32
मुंबई (Mumbai)₹110.89₹108.54+₹2.35
कोलकाता (Kolkata)₹112.76₹110.41+₹2.35
चेन्नई (Chennai)₹108.19₹105.84+₹2.35
बेंगलुरु (Bangalore)₹110.31₹107.96+₹2.35
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayCrude oil pricesIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now