Prajasatta Side Scroll Menu

EMI में मिल सकती है बड़ी राहत,RBI आज कर सकता है क्रेडिट पॉलिसी का बड़ा ऐलान

Cryptocurrency Regulations in India रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास

प्रजासत्ता|
क्या ब्याज दरें और सस्ती होगी? क्या लोगों की ईएमआई सस्ती होगी? इस बात पर से आज पर्दा उठेगा। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) आज आम आदमी को राहत पहुंचाने वाली घोषणाएं कर सकता है। अब से थोड़ी देर में (सुबह 10 बजे) RBI गवर्नर शक्तिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान EMI को लेकर लोगों को बड़ी राहत दी जा सकती है।

आरबीआई आज द्विमासिक कर्ज नीति का ऐलान करेगा। आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अहम बैठक होनी है। जिसमें आम आदमी के हित में फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि आरबीआई ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसको लेकर आज RBI के गवर्नर शक्ति कांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंग और नई मौद्रिक नीति जारी करेंगे। आपको बता दें कि RBI की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 7 से 9 अक्टूबर तक होनी है।

इसे भी पढ़ें:  सेना दिवस विशेष: जानिए क्यों 15 जनवरी को मनाया जाता है सेना दिवस( Army Day)

क्या ईएमआई सस्ती होगी ?

हर किसी को यही उम्मीद है कि आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट घटाकर कर्ज सस्ता होने का रास्ता साफ करेगा। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं क्योंकि बीते कुछ महीनों से साग-सब्जी और दालों के दामों में इजाफे के चलते थोक महंगाई दर हो या खुदरा महंगाई दर दोनों ही के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आरबीआई के सामने ब्याज दर में कमी करने का विकल्प बेहद कम नजर आता है।

इसे भी पढ़ें:  ‘नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते’, पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

आरबीआई के मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक पहले 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक होना था। लेकिन मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी में 6 सदस्यों का होना जरुरी है लेकिन 3 सदस्य इसमें नहीं थे। सोमवार को ही केंद्र सरकार ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी में 3 नये सदस्यों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिड़े को शामिल किया।

बहरहाल आरबीआई के सामने चुनौती है कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की। इस वर्ष आरबीआई ने रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती का चुका है जिससे आम लोगों से लेकर उद्योग जगत के लिये बैंकों से कर्ज लेना सस्ता हो सके। कर्ज सस्ता होता है तो ना केवल उद्योग जगत बल्कि होमलोन कारलोन लेने वालों के लिये फायदा होगा इससे डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी। जो अर्थव्यवस्था के लिये टॉनिक का काम करेगा।

इसे भी पढ़ें:  विजय संकल्प महारैली में हेमंत सोरेन पर बरसे अमित शाह, कहा-कान खोलकर सुन लो सब आपको जान गए
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now