Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गणतंत्र दिवस के ठीक पहले दिल्ली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Updated By Tek Raj
Published on: 24 जनवरी 2021
लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
गणतंत्र दिवस पर एक ओर किसान रैली और दूसरी ओर देश की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद करने में दिल्ली पुलिस लगी है। इसी दौरान पुलिस के कान तब खड़े हो गए जब उन्हें पता चला कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और जांच के बाद नारे लगाने वाले तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने तीन युवती और 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सामने आई ये कहानी
हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों ने बताया कि वे इंडिया गेट घूमने आए युवक-युवतियों ने युलु बाइक किराए पर ली। इस बाइक से वे रेस लगा रहे थे। इस दौरान एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तन समेत दूसरी कंट्री के नाम पर रखा।

इसी दौरान वे धीमी आवाज में ही सही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। हालांकि ये सब करना उनको महंगा पड़ गया है। पुलिस अभी उनसे और पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि देश में इस तरह के नारे लगाना अपराध है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now