Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्‍तान की नापाक कोशिश, सुबह-सुबह भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

सर्दी आने से पहले पाकिस्‍तान लगातार आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सुबह 4.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए अब तक 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now