Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

Published on: 14 December 2021
india army

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को पुंछ के सुरनकोट इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने इलाके की घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव बरामद नहीं किया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now