Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘झूठा है हिंदुत्व…’ इस ट्वीट पर कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार गिरफ्तार

Chetan Kumar

Bengaluru: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को हिंदुत्व के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेतन के खिलाफ बजरंग दल के नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि उनके ट्वीट से हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

एक्टर होने के साथ दलित-आदिवासी कार्यकर्ता भी चेतन

एक्टर चेतन कुमार बेंगलुरु की शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि चेतन कुमार एक अभिनेता होने के साथ दलित और आदिवासी कार्यकर्ता भी हैं। उन्हें पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रों के साथ PM मोदी की चर्चा जारी

एक्टर चेतन कुमार पर एक धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देने के आरोप हैं।

चेतन ने किया था ये ट्वीट

चेतन कुमार ने 20 मार्च को एक ट्वीट किया। इसमें कुमार ने दावा किया कि हिंदुत्व झूठ पर बना है। इसके बाद अपनी बात को सत्य साबित करने के लिए कई उदाहरण भी दिए। लिखा…

सावरकर: भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे। एक झूठ
1992: बाबरी मस्जिद राम की जन्मभूमि है। एक झूठ
2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी नीति घोटाला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर 18 अप्रैल को फिर होगी सुनवाई, ईडी ने पेश की दलीलें

Bengaluru, Bengaluru police, Twitter, Chetan kumar, 
Chetan kumar photo

हिंदुत्व को केवल सत्य से हराया जा सकता है

एक्टर ने कहा कि हिंदुत्व को केवल सत्य से हराया जा सकता है। उनके द्वारा ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद हिंदू-समर्थक संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की और शेषाद्रिपुरम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं चेतन

एक्टर अमित अक्सर विवादों में रहते हैं। फरवरी 2022 में, उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय के जस्टिस कृष्ण दीक्षित पर एक आपत्तिजनक ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस समय जस्टिस कृष्ण दीक्षित हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 

इसे भी पढ़ें:  कोकीन के 85 कैप्सूल के साथ पकड़ा गया ब्राजीलियाई यात्री

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now