Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कल यानि 27 सितंबर को किसानों ने किया है भारत बंद का ऐलान

Published on: 26 September 2021
संयुक्‍त किसान मोर्चा का कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद कल, दिल्‍ली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कृषि कानून के खिलाफ और उसे वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने एक बार फिर भारत बंद का ऐलान किया है| 27 सितंबर को देशभर में एक बार फिर से किसान भारत बंद करेंगे| 40 किसान संगठनों के संगठन संयुक्‍त किसान मोर्चा ने देश के सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है| साथ ही मोर्चे की ओर से सभी राजनीतिक दलों और राज्‍य सरकारों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है| भारत बंद के मद्देनजर दिल्‍ली में भी सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं| दस महीने से जारी आंदोलन के दस महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है|

भारत बंद को सफल बनाने के लिए यूपी के सभी जिलों में किसान संगठन ट्रेड यूनियन, युवा संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापारी संगठन के साथ बैठक भी की गई है जिसमें इसे लेकर पूरी तैयारी पर विचार विमर्श किया गया है| किसानों की इसबार पूरी कोशिश है कि हर मोर्चे पर बंद सफल रहे और सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़े|

संयुक्‍त किसान मोर्चा ने कहा कि बंद का आयोजन सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक के लिए किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे| बंद से सभी आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी वाले लोगों को बाहर रखा गया है|

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बंद के दौरान लोगों को स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए| किसी पर किसी तरह की जबरदस्ती न की जाए| इस आंदोलन में किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ ना हो| साथ ही कहा गया है कि यह बंद सरकार के खिलाफ है, जनता के खिलाफ नहीं|

उधर, दिल्‍ली में ‘भारत बंद’ के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है| पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन जगह प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से किसी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी|

एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षा एहतियातन की गई है और पूरी तरह सचेत हैं| दिल्ली में भारत बंद का कोई आह्वान नहीं है, लेकिन हम घटनाक्रम पर ध्यान रख रहे हैं और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है| ”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now