Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

Updated By Tek Raj
Published on: 8 मई 2021
अब कंगना रनौत को हुआ कोरोना, 'हर-हर महादेव' का नारा लगाकर बोलीं- मैं वायरस को खत्म कर दूंगी

प्रजासत्ता|
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से वो थकान महसूस कर रही थी। वो अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश जाने के लिए निकलने वाली थीं और इसी वजह से कोविड टेस्ट कराया। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कंगना ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वो ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘मैं पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। साथ ही आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने के बारे में सोच रही थी, इसलिए कल अपना कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है। अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी।‘

‘आइए कोविड 19 को खत्म करें’
कंगना आगे लिखती हैं कि ‘अगर आप डर गए तो यह आपको और डराएगा। आइए इस कोविड 19 को खत्म करें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है। जिसे बहुत अधिक दबाया गया था और अब ये कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव।‘

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now