Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

करोड़ों की घड़ियों पर हार्दिक पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, टैक्स चोरी के आरोपों पर दी सफाई

करोड़ों की घड़ियों पर पंड्या की सफाई

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के पांच करोड़ रुपये की घड़ियां दुबई से लाने की खबर सामने आई थी। इसमें दावा किया गया था कि कस्टम विभाग ने घड़ियों को जब्त कर लिया है। इस मामले में अब हार्दिक पंड्या का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों का खंडन किया है।

दुबई से लौटे टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की करोड़ों की घड़ियां मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत 5 करोड़ है और पंड्या के पास न तो इनके बिल थे और न ही उन्होंने अपने सामान में इनका जिक्र किया था। विवाद बढ़ने पर पंड्या ने खुद इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि घड़ियों से जुड़े दस्तावेज उन्होंने कस्टम को सौंप दिए हैं और इनकी कीमत 5 करोड़ नहीं, बल्कि 1.5 करोड़ है।


पंड्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘दुबई से मुंबई एयरपोर्ट आने के बाद मैं खुद ही अपना सामान लेकर कस्टम काउंटर पर गया था। मैंने दुबई से खरीदे गए आइटम्स की जानकारी उन्हें दी और कस्टम ड्यूटी भी अदा की। इस डिक्लेरेशन के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं। कस्टम डिपार्टमेंट ने मुझसे परचेज डॉक्यूमेंट्स मांगे थे, जिन्हें मैंने सबमिट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Air India Express फ्लाइट के इंजन में आग, आबूधाबी एयरपोर्ट पर उतारा

मैं भारतीय कानून का सम्मान करता हूं। सोशल मीडिया पर दुबई में खरीदी गई घड़ियों की कीमत बताई गई है, वह गलत है। मैंने नियमों के अनुसार ही घड़ियां खरीदी हैं। उनके सारे डॉक्यूमेंट्स मेरे पास हैं। नियमों के अनुसार जो भी उस पर टैक्स लगता है, वह पे किया गया है। मैं देश के कानून का पालन करने वाला इंसान हूं और यह भरोसा दिलाता हूं कि मैं मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट का पूरा सहयोग करूंगा। इस मामले में जिन लीगल डॉक्यूमेंट्स की उन्हें जरूरत होगी, मैं उन्हें मुहैया कराऊंगा। मुझ पर कानून का उल्लंघन करने का जो भी आरोप लग रहा है, वह गलत है।’

इसे भी पढ़ें:  इंन्दौरा व गंगथ सिविल अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाए जाएं वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बैड
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now