Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर कसा तंज: “AAP सिर्फ माहौल बनाती है”

Published on: 3 April 2022
National News: अनुराग ठाकुर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा AAP सिर्फ कभी-कभी मीडिया की सहायता से माहौल बना देते हैं लेकिन असल में धरातल पर उनके पास कुछ नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान एएनआई से बात करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल ने पहले भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा है, आपने उनकी हालत देखी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में एक सीट नहीं जीत सके, क्या आपने उत्तराखंड, गोवा में उनकी हालत देखी? कभी-कभी वे मीडिया के माध्यम से माहौल बनाते हैं लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं होता है।

अनुराग ठाकुर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें “दुनिया का सबसे प्रिय नेता” का तमगा दिया। उन्होंने कहा, ‘साल के अंत में बीजेपी फिर से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी सरकार बनाएगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ में अनुराग ठाकुर बोले कि हमारे पीएम को विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे चहेते नेता के रूप में जाना जाता है। जब भी देश में चुनाव होते हैं, बीजेपी को पीएम मोदी के नाम पर एकतरफा वोट मिलते हैं।

पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी हार के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि पार्टी राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा, “हमने पंजाब में प्रचार बहुत देर से शुरू किया लेकिन हमारी सीटें कम नहीं हुईं, हमारा वोट शेयर भी बढ़ा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now