Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले-5 सालों में खत्म कर देंगे पेट्रोल-डीजल की निर्भरता

नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में वे पेट्रोल डीजल की निर्भरता को बिल्कुल खत्म करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल या फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को खरीदना चाहिए।

आप लोगों के समर्थन के बिना यह संभव नहीं

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है लोग एलएनजी, सीएनजी, बायोडीजल, हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक और इथेनॉल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आने वाले पांच सालों में देश से पेट्रोल और डीजल की जरूरत को खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं और आप लोगों के समर्थन के बिना इसको पूरा करना संभव नहीं है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार खुल गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले तक लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग और चुनौतियों के बारे में बात किया करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार खुल गया है और अब लोगों को अपनी गाड़ी लेने के लिए वेटिंग लिस्ट में रहना पड़ता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now