Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्‍नौर हादसे पर राष्ट्रपति, ने जताया दु:ख, जानिए क्‍या कहा

Published on: 12 August 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द

प्रजासत्ता|
हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण जान गंवाने वालों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने भी दु:ख जताया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने निगुलसेरी, किन्नौर में हुए दुखद हादसे को लेकर हमें फोन किया तथा स्थिति की जानकारी ली।

माननीय राष्ट्रपति जी ने प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसेरी, किन्नौर में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF/SDRF व ज़िला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही हैं।
कई लोगों को सुरक्षित निकालने में हमें सफलता प्राप्त हुई है लेकिन कई अमूल्य जिंदगियों को हम नहीं बचा सके जिसका हमें अत्यंत दुख है।

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि, ‘हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन व पत्थर गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वालों की खबर सुनकर काफी आहत हैं। वह मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now