Prajasatta Side Scroll Menu

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3.43 लाख नये मामले, अब तक 2.4 करोड़ लोग संक्रमित

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है।

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,43,144 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 2 करोड़ 40 लाख 46 हज़ार 809 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 14 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,43,144 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 4,000 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,44,776 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 5,632 मामले कम हुए है।

इसे भी पढ़ें:  डीआरडीओ द्वारा ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली सफल उड़ान का आयोजन

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 40 लाख 46 हज़ार 809 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 62 हज़ार 317 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 83.50 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 79 हज़ार 599 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 37 लाख 4 हज़ार 893 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ 92 लाख 98 हज़ार 584 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 20 लाख 27 हज़ार 162 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें:  आज राज्यों में होगी आफत की बारिश, आंधी-तूफान के ओले भी गिरेंगे

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 31 करोड़ 13 लाख 24 हज़ार 100 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 75 हज़ार 515 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Bihar News: नीतीश के बयान पर रविशंकर का पलटवार, बोले- लालू जी के चक्कर में फंस गए हैं, बिहार तो उनसे संभल नहीं रहा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now