Prajasatta Side Scroll Menu

कोरोना की बेलगाम रफ्तार का खौफ! एक दिन में रिकॉर्ड 4,187 मौतें, 4.01 लाख नए केस

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है।

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों और महामारी से हो रही मौतों के आंकड़े में कमी आते हुए नहीं दिख रही है| कोरोना का प्रकोप हर दिन के साथ घातक होता जा रहा है| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण सर्वाधिक मृतकों की संख्या सामने आई है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,01,078 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं जबकि 4,187 लोगों की मौत हुई है|

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है और वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 38 हजार 270 हो गई है| वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 78 हजार 282 नए मरीजों का इजाफा हुआ है, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 हो गई है| यह आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के हैं|

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, इंजीनियर ने मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की, हुई सस्पेंड

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं| इससे पहले शुक्रवार को 414188 नए मामले और गुरुवार को 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे| वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लाख 18 हजार 609 लोग इस वायरस के प्रकोप से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं| इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक कुल एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं|

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों और महामारी से हो रही मौतों के आंकड़े में कमी आते हुए नहीं दिख रही है. कोरोना के कहर को देखते हुए कर्नाटक, केरल समेत कई राज्य लॉकडाउन (Lockdown) जैसे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हुए

इसे भी पढ़ें:  फेक न्यूज़ और फर्जी मैसेज पर सुप्रीमकोर्ट सख्त, ट्विटर और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now