Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kurnool Bus File Accident: बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 20 की मौत, 21 घायल

Kurnool Bus File Accident: बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 12 की मौत, 20 घायल

Kurnool Bus File Accident:  बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे (NH-44) पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कावेरी ट्रैवल्स की एक बस, जो 40 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, अचानक आग की चपेट में आ गई। इस बस में दो ड्राइवरों सहित कुल 42 लोग सवार थे। हादसे में 20 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 यात्री घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे कुरनूल के पास हुआ। बस राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चल रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। ड्राइवर को शुरू में लगा कि हादसा मामूली है, लेकिन मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई। इससे चिंगारी निकली और देखते ही देखते बस में आग फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस का दरवाजा शॉर्ट सर्किट की वजह से जाम हो गया, जिसके कारण कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए।

इसे भी पढ़ें:  15 दिनों में ओडिशा में तीसरे रूसी की मौत

कुछ यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की और उनकी जान बच गई। लेकिन जो यात्री बस में फंसे रहे, वे आग की चपेट में आ गए। कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई।

मीडिया रिपोर्टके मुताबिक कुरनूल की जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने बताया कि बस में 41 यात्री और एक अतिरिक्त ड्राइवर सवार थे। हादसे में 21 यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 11 शवों की पहचान हो चुकी है, बाकी पीड़ितों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें:  जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जगतप्रकाश नड्डा

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि मोटरसाइकिल के बस के नीचे फंसने से चिंगारी निकली, जिससे आग लगने की आशंका है। हालांकि, सटीक कारण जानने के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम जांच कर रही है। पुलिस लापता यात्रियों की तलाश और पीड़ितों की पहचान में भी जुटी है।

इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और नेता विपक्ष राहुल गाँधी  ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने कहा, “इस दुखद घटना से मन व्यथित है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  E20 Fuel Issue: "सिर्फ एथेनॉल वाला तेल ही क्यों बेचे?" शुद्ध पेट्रोल मांगने वालों को सरकार ने दिया दो टूक जवाब

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now