Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लद्दाख के लेह में हिली धरती, 3.5 रही तीव्रता

Earthquake In Ladakh

Earthquake in Ladakh: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। सुबह 10:52 पर लद्दाख के लेह क्षेत्र में धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि इसमें फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान खबर नहीं मिली है।

क्यों आता है भूकंप ?

बता दें कि भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  राज्‍यसभा में बीजेपी की सेंचुरी, 1990 के बाद बनी पहली पार्टी जिसने यह आंकड़ा छु कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्‍ध‍ि

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now