Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखीमपुर किसान नरसंहार मामला : प्रियंका ने पूछा, गृहराज्य मंत्री की बर्खास्तगी कब ?

Published on: 9 November 2021
Screenshot 2021 11 09 21 37 22 89 A23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क।
लखीमपुर किसान नरसंहार मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशान साधा है। प्रियंका ने इस मामले पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग एक बार फिर उठाई।

प्रियंका गांधी ने लिखा “लखीमपुर किसान नरसंहार मामले में आज कुछ और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। खबरों के अनुसार आरोपी भाजपा नेताओं ने घटनास्थल पर अपने हथियारों से गोलियां भी चलाई थीं। किसान ये बात पहले दिन से कह रहे हैं, लेकिन अब स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की हीलाहवाली वाली कार्रवाई में अन्य चीजों की तरह इस तथ्य को भी छिपाने की कोशिश की गई।

कल माननीय उच्चतम न्यायालय में लखीमपुर मामले की सुनवाई के दौरान जो तथ्य सामने आए उससे साफ है कि सरकार लखीमपुर मामले में जांच को भटकाकर वीआईपी आरोपी (मंत्री के बेटे) को बचाने की कवायद कर रही है।

किसानों एवं कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन से ये आशंका जताई थी कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बने रहते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। लेकिन, प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी मंत्री पर एक्शन लेने की बजाय, उनके साथ कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

लखीमपुर मामले में उप्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी से कुछ सवाल पूछे जाने जरूरी हैं।

किसानों को कुचलने के अलावा आरोपियों ने घटनास्थल पर फायरिंग की, इस तथ्य पर इतने लंबे समय तक पर्दा क्यों डाला गया?

क्या कारण है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को आजतक बर्खास्त नहीं किया गया?

क्या कारण है कि इस मामले में जानबूझकर जांच को भटकाया जा रहा है और जांच प्रक्रिया से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है?

देश के प्रधानमंत्री और उ प्र सरकार आरोपियों को सरंक्षण क्यों दे रहे हैं? वे किसानों को न्याय देने के विरोध में क्यों खड़े है?

प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय गृहमंत्री जी का कर्तव्य है कि वह किसानों को न्याय दिलवाएँ। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को संरक्षण देने की बजाय उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now