Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महंगाई का झटका, कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

Published on: 1 October 2021
आम आदमी को महंगाई का झटका,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
अक्टूबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। कंपनियों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये की वृध्दि कर दी है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा होने की संभावना है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर 1736.5 रुपये का हो गया है। जबकि पहले यह 1693 रुपये का था। वहीं घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव न कर थोड़ी राहत दी गई है।

दरअसल, सरकार ने गुरुवार की शाम को नैचुरल गैस के दाम में 62 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस गैस तैयार करने में होता है। सरकार के इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और फर्टिलाइजर की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं

गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। हालांकि रसोई गैस पर राहत इस बार थोड़ी राहत है। क्योंकि इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके पहले 1 सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की वृध्दि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now