Prajasatta Side Scroll Menu

महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर ,12 अप्रैल को नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार 12 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। इससे पहले बुधवार 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी देशभर में बुधवार की कीमतें ही प्रभावी हैं। बता दें 20 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

दिल्ली में आज पेट्रोल 105 रुपये 41 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 96 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी बोले- मुद्दों से भटकाने के लिए हो रहा तमाशा

आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।

इसे भी पढ़ें:  'आपने मुझे गलत साबित किया', PM मोदी से बोले शाह रशीद, देखें VIDEO
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now