Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महाराष्ट्र: भंडारा के जिला अस्पताल में लगी आग ने 10 माताओं की कोख सूनी कर दी

अस्पताल में भीषण आग, 10 बच्चों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, CM ने दिये जांच के आदेश

प्रजासत्ता|
महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में शुक्रवार रात लगी आग ने 10 माताओं की कोख सूनी कर दी है| मिली जानकारी मुताबिक भंडारा के जिला सिविल अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को तड़के आग लगने के कारण करीब 10 नवजातों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह आग लगी उस सम्स्य इकाई में 17 बच्चे थे, जिनमें से सात को बचा लिया गया|

महाराष्ट्र के भंडारा अस्पताल हादसे में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गहरा दुख जताया है| उन्होंने कहा कि, अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है| इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना|

इसे भी पढ़ें:  असम के नागांव में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.0 रही तीव्रता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को दिल दहला देने वाली त्रासदी करार दिया है। वहीँ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र अस्पताल अग्निकांड पर दु:ख व्यक्त किया है|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में नवजात बच्चों की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं| मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से बातचीत की| उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बातचीत करके उन्हें जांच करने के लिए कहा है|

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर: 21 साल से कम उम्र के हैं तो सिगरेट पीने और तंबाकू के सेवन पर होगी 5 साल की जेल
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now