Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महिला की मौत पर Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Jodhpur 2 1

Rajasthan: सऊदी अरेबिया से कश्मीर जा रही एक महिला की मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर फ्लाइट की राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एडमिट होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला के साथ उसका बेटा भी सफर कर रहा था। उसका कहना है कि उनकी मां को कोई बीमारी नहीं थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव बेटे को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फ्लाइट ने 1 घंटे 25 मिनट पर फिर उड़ान भरी। यह घटना सुबह साढ़े 10 बजे की है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव से पहले PM समेत वरिष्ठ नेता मैदान में उतरेंगे

सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे मां-बेटे

जम्मू-कश्मीर के अमीनाबाद तरल निवासी मीर मुजफ्फर बिजनेसमैन हैं। वह अपनी मां मिसरा (60 साल) के साथ सऊदी अरेबिया गए थे। उन्होंने अपने देश लौटने के लिए सऊदी अरेबिया से नई दिल्ली से फ्लाइट ली थी। इसके बाद वे नई दिल्ली से श्रीनगर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए जाते।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित

हालत देख पायलट ने लिया इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला

मीर ने बताया, फ्लाइट में उनकी मां मिसरा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने स्टॉफ को पूरी बात बताई तो इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को जोधपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। तत्काल मिसरा को रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

बेटा बोला- सोचा नहीं था कि मां की लाश लेकर लौटूंगा

डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। बेटे का कहना है कि उनकी मां को कोई बीमारी नहीं थी। खुशी-खुशी यात्रा पर गए थे। लेकिन सोचा नहीं था कि लौटूंगा तो मां की लाश लेकर आऊंगा। बेटा मीर फूट फूटकर रोता रहा। मौके पर मौजूद स्टॉफ ने गाड़ी का इंतजाम करते हुए शव के साथ उनके बेटे को श्रीनगर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! गोवा तट पर MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now