Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, अब इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Weather Update: अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते से देश के मौसम के मिजाज तेजी से बदलता देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कई इलाकों में लगातार बारिश हुई, जिसके कारण मौसम लगातार सुहाना बना रहा। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो गया। लिहाजा सुहावने मौसम के बाद अब गर्मी का दौर भी शुरू हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह के अंत तक कई इलाकों में लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगेगा।

इसके साथ ही पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश देखने को मिल सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने इस साल सामान्य मानसून रहने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक इस देश में मानसून के समय सामान्य रूप से बारिश होगी। इस साल सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की 67 फीसदी संभावना है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के औसत से लगभग 96 फीसदी बारिश के आसार हैं। इससे पहले सोमवार को निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने जून और सितंबर के बीच मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसके लिए कमजोर अल नीनो घटना को जिम्मेदार ठहराया है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज सतही हवा चल सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now