Prajasatta Side Scroll Menu

मुख्यमंत्री जयराम ने राष्ट्रपति को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने का निमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने का निमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रदेश के राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

उन्होंने राष्ट्रपति को जानकारी दी कि इस वर्ष 25 जनवरी को राज्य के 50 वर्ष पूर्ण हुए हैं और स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने आने वाले दिनों में जारी की बारिश की चेतावनी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now