Prajasatta Side Scroll Menu

नए कृषि कानूनों को लेकर अनुराग ठाकुर की विपक्ष को चुनौती

नए कृषि कानूनों को लेकर अनुराग ठाकुर की विपक्ष को चुनौती

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए एमओएस वित्‍त अनुराग ठाकुर ने नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर किसान और देशवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने राज्यसभा में कहा कि नए कृषि कानूनों में कहीं नहीं लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली समाप्त हो जाएगी।

एमओएस वित्‍त अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को यह चुनौती देता हूं कि नए कृषि कानून में मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली समाप्त हो जाएगी, यह कहां लिखा है इसके बारे में वह जरूर बताएं। उन्‍होंने कहा कि हम भारत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इसे भी पढ़ें:  ‘दोस्त बनने के लिए तैयार नहीं हैं…’, एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बजट नए भारत, एक मजबूत भारत के निर्माण और एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की उम्मीद को दर्शाता है। यह हमें एक आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने के मार्ग पर ले जाएगा। इसमें विशेष तौर पर देखा जाए तो पूंजीगत व्यय में 34.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now