Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेगासस मामले पर 16 अगस्त को होगी सुनवाई, SC ने पूछा- “सोशल मीडिया में समानांतर बहस क्यों ?”

सुप्रीम कोर्ट भवन

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पेगासस जासूसी विवाद की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए टाल दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पेगासस मामले पर जवाब देने के लिए कोर्ट से शुक्रवार तक का समय मांगा, इसलिए सुनवाई टली है। वहीँ शीर्ष अदालत ने पांच अगस्त को याचिकाकर्ताओं से अपनी संबंधित याचिकाओं की प्रतियां केंद्र को देने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश ने पेगासस को लेकर याचिकार्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि जिसको जो कुछ भी कहना है, कोर्ट में हलफनामा दायर कर अपनी बात कहे। कोर्ट की कार्रवाई के समानांतर कहीं और बहस नहीं की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 518 फिल्में करने के बाद शिमला में मेरी गलतफहमी हुई दूर

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता सोशल मीडिया पर बहस करना चाहते है तो ये उन पर है, वो कोर्ट में आये है तो उन्हें कोर्ट में बहस करना चाहिए। उन्हें कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  NEET Paper Leak पर फास्ट ट्रैक कोर्ट सख्त: वकील AP Singh बोले - NTA के पास असली गुनहगार, 'निर्भया केस जैसी हो रही जल्दबाजी'
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now