Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Petrol Diesel Prices: दो दिनों की शांति के बाद देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: 10 May 2021
Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आज सोमवार यानी 10 मई, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रिटेल फ्यूल के प्राइस में बढ़ोतरी की| पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, लेकिन आज पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हो गया है| शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 35 से 44 पैसों और डीजल के दामों में 45 से 51 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी|

पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 1.19 रुपए महंगा हो गया है, वहीं डीजल 1.33 रुपए महंगा हो चुका है| विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से दाम स्थिर हो गए थे| अप्रैल में 4 बार कीमतें घटी भी थीं, लेकिन चुनावों के नतीजे आते ही अबतक पांच बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं|

नजर डालते हैं ताजा रेट पर
आज के बदलाव के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.27 से बढ़कर 91.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है| वहीं, डीजल 81.73 से बढ़कर 82.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है| मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 97.61 से बढ़कर 97.86 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 88.82 से बढ़कर 89.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| चेन्नई में पेट्रोल 93.15 से बढ़कर 93.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.96 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है| वहीं कोलकाता में पेट्रोल 91.66 रुपए और डीजल की कीमत 84.90 रुपए प्रति लीटर हो गई है|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now