Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, कहा यह “प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

नई दिल्ली |
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना’ है।

उन्होंने मोटरसाइिकल, कार, ट्रैक्टर और ट्रक के पेट्रोल टैंक फुल कराने की मौजूदा कीमत की तुलना 2014 के समय की कीमत से करते हुए एक ग्राफ भी ट्विटर पर साझा किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के कार्यकाल में अब हर सुबह अपने साथ उमंग नहीं, बल्कि महंगाई की उदासी लेकर आती है! ईंधन लूट की नई क़िस्त में आज सुबह भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। सीएनजी भी 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट मतलब महंगाई को जनादेश है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दो सप्ताह से भी कम समय में पेट्रोल की कीमत में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now