Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा, तो पत्रकार पर भड़के बाबा रामदेव

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा, तो पत्रकार पर भड़के बाबा रामदेव

प्रजासत्ता नेशनल डेक्स|
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच जब इस मुद्दे पर योग गुरू बाबा रामदेव से एक पत्रकार ने सवाल किया गया तो वह थोड़े असहज नजर आए और मीडिया के कैमरे के सामने अपना आपा खोते हुए नजर आए। इस दौरान वह पत्रकार पर भड़क गए और उसे धमकाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है|

दरअसल हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने बाबा रामदेव से मीडिया में उनके एक बयान के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को ऐसी सरकार पर विचार करना चाहिए जो 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 300 रुपये प्रति सिलेंडर पर रसोई गैस सुनिश्चित कर सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पर रामदेव ने कहा कि, “हां, मैंने कहा था, आप क्या कर सकते हो? ऐसे प्रश्न मत पूछो। क्या मैं तेरे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कोई ठेकेदार है, तू जो भी पूछे और मैं उसका उत्तर दूं। जब पत्रकार ने फिर से सवाल किया और कहा कि आपने सभी टीवी चैनलों में ऐसी बाइट दी थी।

तो रामदेव ने पत्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैंने दी थी और अब नहीं देता। कर ले, क्या करेगा। चुप हो जा। अब आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं। एक बार बोल दिया न। बस, इतनी ज्य़ादा उदंडता नहीं करनी चाहिए। तू किसी सभ्य मां-बाप की औलाद होगा।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now