Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर, जानिए नई कीमतें

देश में पेट्रोल का भाव 25 महीने के शिखर पर पहुंच गया है. 19 नवंबर के बाद से पेट्रोल की कीमतों में 1.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान डीजल की कीमतें 1.96 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं.

प्रजासत्ता |
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की थी। हालांकि अभी उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं पड़ेगा। लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। 

महंगाई से बेहाल आम जनता पर लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की मार पड रही है। लगातार पेट्रोल और डीलज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली-मुंबई समेत करीब सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आलम यह है कि इस साल 2021 में अबतक 12 बार किस्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी| इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 86.95 और डीजल 77.13 रुपये लीटर के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है| मध्य प्रदेश के इंदौर में पेट्रोल की कीमत 94.93 रुपये प्रति लीटर है|

दिल्ली में आज 5 फरवरी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल अब 86.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है| मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के भाव बदले हैं| पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 93.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 83.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं|

कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 88.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 80.71 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं| चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है. पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 89.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 82.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं|बेंगलुरु में पेट्रोल के भाव 89.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 81.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं|
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल अब 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है| गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now