Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीजल पर आज भी महंगाई की मार, फिर बढ़े दाम

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को आज फिर झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 29 अक्टूबर एकबार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है।

बता दें कि आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि डीजल के दाम में भी आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘कांग्रेस खुद को अदालत से ऊपर मानती है’

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.37 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.47 रुपये व डीजल की कीमत 105.49 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 109.02 रुपये जबकि डीजल का दाम 100.49 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 105.43 रुपये लीटर है तो डीजल 101.59 रुपये लीटर है।

गौरतलब है कि कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। अगर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो हाल के दिनों में 7.75 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। बीते 24 सितंबर से डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। इस दौरान 8.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  12 मार्च को पीएम मोदी कर्नाटक जाएंगे, देंगे बड़ा तोहफा
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now